गोपालगंज

गोपालगंज में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए डीआईजी ने एसपी को दिया प्रशस्ति पत्र

गोपालगंज में अपराध का ग्राफ गिरने तथा अपराधियों को सलाखों को पीछे भेजे जाने के मामले में बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे सारण डीआइजी विजय कुमार वर्मा ने पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित करने का ऐलान भी किया।

इस मौके पर प्रेस को संबोधित करते हुए डीआइजी विजय कुमार वर्मा ने कहा कि जनवरी से दिसंबर माह में गोपालगंज पुलिस ने कई बेहतर कार्य किए हैं। जनवरी से दिसंबर तक जिले में कुल 70 हत्याएं हुईं। इन सभी मामलों में पुलिस ने कुल 78 आरोपितों को गिरफ्तार किया। गोपालगंज जिले में लूट की 38 मामले में पुलिस ने 42 आरोपितों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस अवधि में रंगदारी के 18 मामले भी सामने आए। इन मामलों में पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। गोपालगंज पुलिस ने 35 हथियार तथा 290 कारतूस भी जब्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में गोपालगंज पुलिस बेहतर तरीके से कार्य कर रही है। पुलिस की कार्यशैली से आम लोग काफी खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!