गोपालगंज

गोपालगंज में डीएम ने घाटों का किया निरीक्षण, कहा गंडक नहर के साफ़ पानी में पर्व मनाये छठ व्रती

गोपालगंज: छठ पर्व को लेकर अब महज कुछ दिन ही शेष है। बावजूद इसके गोपालगंज में कई छठ घाटों की अबतक कोई सफाई नहीं की गयी है। घाटों पर गन्दगी का अम्बार है और कचरे के ढेर से शहर के सभी घाट पटे हुए है। छठ घाटो की सफाई को लेकर डीएम अरशद अजीज ने शहर के सभी छठ घाटो का निरीक्षण किया और घाटो की सफाई का निर्देश दिया।

डीएम सबसे पहले हजियापुर स्थित छठ घाट पहुचे। यहाँ गंदगी को देखकर डीएम ने नगर परिषद् कार्यपालक पदाधिकारी को सफाई करवाने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम सदर ब्लाक स्थित छठ घाट पहुचे। यहाँ भी गन्दगी का अम्बार हर तरफ लगा हुआ था। इसके अलावा कृष्णा टाकिज, वीएम मैदान, बंजारी चौक, नोनिया टोली, थावे रोड स्थित हल्खोरी साह का पोखरा का निरीक्षण किया।

डीएम ने कहा की छठ घाटो की सफाई का निर्देश दिया गया है। नगर परिषद् के द्वारा सभी घाटो की सफाई की जा रही है। लेकिन उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा की इस बार शहर में जो भी तालाब है। जहा छठ घाट बनाए गए है। वह ज्यादा गन्दा पानी से घिरा हुआ है। इसलिए लोग सुविधा के अनुसार गंडक में जगह जगह छठ पूजा कर सकते है। लोग अपने आस्था के हिसाब से कही भी पूजा अर्चना कर सकते है। सभी घाटो की सफाई की जा रही है। लेकिन गंडक नाहर में तालाब की तुलना में स्वच्छ पानी है। जिससे छठ व्रतियो को कोई असुविधा नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!