गोपालगंज

गोपालगंज की 6 साल की मासूम बच्ची ने जिला का नाम किया रौशन, डांस रियलिटी शो में बनाई अपनी जगह

गोपालगंज: बेटियां आज किसी से कम नहीं हैं। सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले तो वे अपनी चमक फलक तक बिखेर सकती हैं। कुछ ऐसा ही ज़ब्ज़ा गोपालगंज की 6 साल की मासूम बच्ची आशी पाण्डेय की भी है। आशी ने अपनी प्रतिभा के दम पर गोपालगंज का मान सम्मान बढ़ाया है। आशी ने भोजपुरी टीवी चैनल, ऑस्कर मूवीज की रियलिटी शो डांस का तड़का में फाइनल तक पहुंच कर ना केवल जिला का मान बढ़ाया है बल्कि दूसरी बेटियों के लिए भी सफलता की मिसाल बन रही हैं।

बताया जाता है की गोपालगंज शहर के सरेया वार्ड नंबर 1 निवासी अभियंता राजीव पाण्डेय वं रिश्ता पाण्डेय की 6 वर्षीय बेटी आशी पाण्डेय भोजपुरी टीवी चैनल ऑस्कर मूवीज की रियलिटी शो डांस का तड़का में के फाइनल राउंड के लिए चयनित हुई है। आशी पाण्डेय दूसरी कलास की छात्रा है। आशी ने डांस का ट्रेनिंग शहर में संचालित लवली क्रिएशन वर्ल्ड के ट्रेनर राहुल वर्मा से ली है। डांस का तड़का कार्यक्रम भोजपुरी चैनल पर 13 नवंबर से प्रसारित होगा। आशी सिर्फ 6 साल की है और इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी सफलता मिलना गोपालगंज के लिए गर्व की बात है।

आशी की माँ रिश्ता पाण्डेय ने बताया की आशी बचपन से ही डांस करने में रूचि रखती थी उन्होंने बताया की आशी का नामांकन लवली क्रिएशन वर्ल्ड में करा दिया और वो काफी अच्छा डांस सिख गई और डांस का तड़का में गोपालगंज से पहली लड़की के रूप में चयनित हो गई। आशी की माँ ने सभी लोगों से वोट करने और प्रोग्राम देखने के लिए अपील भी किया।

वहीं आशी को डांस की ट्रेनिग दे रहे लवली क्रिएशन के डायरेक्टर राहुल कुमार ने बताया की करीब पिछले 4 साल पहले वह अपना डांस एकेडमी शहर में चला रहे है। उन्होंने बताया की आशी उनके यहाँ पिछले 3 साल से डांस की ट्रेनिंग ले रही है और मुझे इस बात की बहुत ख़ुशी है की गोपालगंज की एक लड़की ने रियलिटी शो डांस का तड़का के फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

आशी के वर्तमान प्रदर्शन से पूरे परिवार को उम्मीद यही कि वह इस डांस प्रतियोगिता की विजेता जरूर बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!