देश

पेड़ से लटके मिले 2 मवेशी व्यापारियों के शव

झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार की सुबह की मवेशियों के दो व्यापारियों का शव एक पेड़ से झूलता पाया गया। यह जिला राजधानी रांची से करीब सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सूत्रों के अनुसार भैंसों को बाजार ले जा रहे दो मुसलमानों को कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा और बाद में पेड़ से लटकाकर फांसी दे दी। घटना झारखंड की राजधानी रांची से करीब 100 किलोमीटर दूर बालूमाथ के जंगल में हुईमारे गए लोगों के नाम मोहम्मद मजलूम (35) और छोटू उर्फ इंतियाज खान (15) हैं। ये दोनों रिश्तेदार थे और मवेशियों का बिजनेस करते थे।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस हत्या की वजह लूट या कोई निजी रंजिश हो सकती है। पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और शवों का पोस्टमार्टम किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में उन्होंने संदिग्ध की पहचान कर ली है और उम्मीद है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने कातिलों को तत्काल पहचान कर गिरफ्तार करने की मांग करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!