गोपालगंज

गोपालगंज में सांप पकड़ने के दोरान संपेरे को सांप ने काटा, ईलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत

गोपालगंज में सांप को पकड़ने गए संपेरे को सर्प ने जहा डंस लिया। जिससे संपेरे की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना थावे के धतिन्गना गांव की है। 45 वर्षीय मृतक सपेरे का नाम हरेन्द्र नट है। वह सांप पकड़ने का काम करता था।

बताया जाता है की आज मंगलवार को थावे के एक निजी स्कूल में बच्चो ने शिक्षको से सांप के निकलने की शिकायत की। इसी शिकायत के बाद स्कूल प्रशासन ने हरेन्द्र नट की मदद से सांप को पकड़ने को अपील की। स्कूल प्रबंधन की आग्रह के बाद हरेन्द्र संप पकड़ने के लिए जैसे ही स्कूल में गया। वहा उसे एक जहरीला सांप दिखाई दिया। संपेरे ने सांप को देखते ही पकड लिया। लेकिन इस दौरान थोड़ी से लापरवाही की वजह से सांप ने संपेरे को काट लिया। बाद में स्कूल प्रबंधन की मदद से पीड़ित को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने शव को थावे डीएवी स्कूल के सामने सडक पर रखकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित परिजन स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और हत्या की साजिश का आरोप लगा रहे है। मृतक के शव को परिजन एनएच-85 पर रखकर प्रदर्शन करने की वजह से गोपालगंज सीवान मार्ग पर लम्बा जाम लग गया। वहीं जाम की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विशाल आनंद व सीओ गंगेश झा ने परिजनों को समझा बुझा कर जाम खत्म करवाया एवं साथ ही साथ स्कूल प्रशासन से मृतक के परिजनों को एक लाख रूपये का मुआवजा भी दिलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!