गोपालगंज

गोपालगंज के गोपालपुर में पति द्वारा चाकू मारने से घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ दिया दम

गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र के ढेबवा गांव में बुधवार की देर शाम पति द्वारा चाकू मारने से घायल महिला ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।महिला की मौत के समाचार मिलते ही महिला के ससुराल और दो किलोमीटर दूर उसके मायके बरनैया गाव में कोहराम मच गया। मृतक महिला के छोटे-छोटे बच्चे और उसके सास समेत अन्य परिजनों के चीत्कार से पूरा गाव का माहौल गमजदा हो गया।

गौरतलब है कि बुधवार की देर शाम ढेबवा गांव निवासी बुलेट खरवार ने अपनी तीस वर्षीय पत्नी अनीता देवी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे गोपालपुर पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुचायकोट में भर्ती कराया था। महिला की स्थिति बिगड़ने के बाद उस सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इलाज के क्रम में घायल महिला ने दम तोड़ दिया।

इस मामले मे गोपालपुर थानाध्यक्ष अजित कुमार सिंह का कहना था कि घायल महिला के मौत की जानकारी उन्हें मिली है। मामले के जांच के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!