गोपालगंज

गोपालगंज पुलिस ने ख़ुफ़िया इनपुट पर असाम समेत कई राज्यों के कुख्यात गौ तस्कर को किया गिरफ्तार

गोपालगंज पुलिस ने ख़ुफ़िया इनपुट पर असाम और पूर्वोत्तर राज्यों के कुख्यात गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस तस्कर की गिरफ़्तारी के बाद असाम सरकार और पुलिस ने राहत की साँस ली है। दरअसल जिस तस्कर की गिरफ़्तारी हुई है। असाम सरकार पिछले डेढ़ साल से इसे गिरफ्तार करने की योजना बना रही थी। लेकिन यह तस्कर बांग्लादेश की सीमा में घुसकर शरण लेता था।

गोपालगंज पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर हवाला का भी बड़ा कारोबारी है। जो पशुओ की तस्करी के बदले हवाला के जरिये बांग्लादेश से पैसे का बड़े पैमाने पर ट्रांजेक्शन करता था। यह गिरफ़्तारी एसपी प्रभारी विनय तिवारी के नेतृत्व में फुलवरिया के पाण्डेय परसा गाँव से की गयी है।

एसपी विनय तिवारी ने बताया की गिरफ्तार अन्तरराष्ट्रीय गौ तस्कर का नाम मो सरफराज है। वह फुलवरिया के पाण्डेय परसा गाँव का रहने वाला है। यह तस्कर असम और पूर्वोत्तर राज्यों से गायों की तस्करी कर उन्हें बांग्लादेश भेजता था। फिर बांग्लादेश से उसके बदले हवाला के जरिये पैसे का कारोबार करता था। यह कुख्यात तस्कर पिछले 8 साल से पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय था। जो देश के चिकेन नेक कहे जाने वाले चिकेन नेक कॉरिडोर के जरिये गौ तस्करी कर उन्हें बांग्लादेश में भेजने का नेटवर्क चलाता है। इसकी तलाश असाम पुलिस को डेढ़ साल से थी। जिसकी गिरफ़्तारी को लेकर असाम सीएम औ डीजीपी स्तर से मोनिटरिंग की जा रही थी। कल गोपालगंज पुलिस को आईबी और आसाम पुलिस के द्वारा ख़ुफ़िया इनपुट मिली थी की मो सरफराज चार दिनों से गोपालगंज स्थित अपने गाँव में शरण लिया हुआ है। इसी सुचना के आधार फुलवरिया पुलिस और उचकागांव पुलिस की टीम बनाकर इस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर को गोपालगंज कोर्ट में पेश करने के बाद उसे असाम पुलिस को सौप दिया जायेगा। इसके साथ हवाला कारोबार में पैसे के लिंक को लेकर मामले की छानबीन की जाएगी।

बता दे की हवाला के जरिये ही टेरर फंडिंग को लेकर गोपालगंज के कई युवको गिरफ्तार किया गया था। जिसे एनआईये की टीम दो वर्षो पूर्व गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!