गोपालगंज

गोपालगंज पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीएम फील्ड में चुनावी सभा को किया संबोधित

गोपालगंज में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित किया। इस चुनावी सभा में एनडीए के वरिष्ठ नेताओ पर जमकर भड़ास निकाली। वे आज सोमवार को शहर के वीएम मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

राजद प्रत्याशी सुरेन्द्र राम के लिए वोट मांगने आये तेजस्वी यादव ने कहा की यह चुनाव देश का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव होने जा रहा है और इस महत्वपूर्ण चुनाव में आपके नेता को दूर रखा गया। तेजस्वी यादव ने यहाँ भी अपना इमोशनल कार्ड खेला। अपने पिता का नाम लेते हुए तेजस्वी ने कहा कि हमारे पिता को साजिश के तहत रांची में कैद करके रखा गया। क्योकि ये भाजपाई जानते थे लालू जी बाहर रहेंगे तो हमारे आरक्षण पर कोई नजर नही उठा सकेगा।

तेजस्वी ने कहा कि वे दस दिन पहले रांची गए थे। हमारे पिता बीमार है। लेकिन बीमार पिता को बेटे से मिलने नहीं दिया गया। वे जनता की अदालत में आये है न्याय के लिए। जनता की अदालत सबसे बड़ी अदालत है।

अपने 30 मिनट की भाषण में तेजस्वी ने आधा समय अपने पिता की बीमारी और मिलने को लेकर बयान दिया। तजस्वी ने धमकी देने के अंदाज में कहा की अगर माँ का दूध पिए है तो दो दो हाथ कर लेते। यहाँ आरक्षण के साथ कोई अनदेखी करेगा तो इसका अंजाम बुरा होगा। अभी आचार संहिता लगा है। इसलिए बहुत कुछ नहीं बोल सकता। तेजस्वी ने सुशिल मोदी को सृजन चोर कहा। उन्होंने कहा की और जरा सी शैतानी करेगा और लालू जी के साथ बुरा व्यवहार हुआ तो जनता सडक पर आ जाएगी तो हमें कुछ मत कहना। तेजस्वी ने नरेन्द्र मोदी पर भी वादाखिलाफ़ी का आरोप लगाया। नौकरी नहीं मिली। लोग बेरोजगार है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सृजन घोटाला की डर से भजपा से मिल गए।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!