सीवान

सीवान में भाजपा के मंडल अध्यक्षों ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सौंपा इस्तीफा

सीवान लोकसभा सीट को लेकर बिहार सरकार के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर लगा है गंभीर आरोप। आरोप कोई और नहीं भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही लगाया है। इसी कड़ी में सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड के रानीबारी में प्रमंडलीय उपाध्यक्ष, मंडलीय उपाध्यक्ष, महामंत्री विधानसभा, उपाध्यक्ष, मंडल मंत्री मंडल कार्य समिति सदस्यों ने संयुक्त रूप से सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा कार्यकर्ताओ का  कहना है कि सीवान में भाजपा सांसद ओमप्रकाश यादव की टिकट काटने में करोड़ों रुपए की सौदा हुई है, जिसमें जदयू को टिकट दी गई हैं। अब सीवान में जदयू को टिकट मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखी जा रही हैं। इसी नाराजगी को लेकर आज मंडलीय अध्यक्ष विजय कुमार गिरी, मंडलीय महामंत्री, मंडल कार्यसमिति सदस्य, हसनपुरा के पूर्व अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव,दरौंदा ब्लॉक के दो पूर्वी एवं पश्चिमी विधानसभा के अध्यक्षों ने इस्तीफा दिया हैं। उनका आरोप है कि मंगल पांडेय ने पार्टी कोष में रुपए दिलाकर सीवान के ईमानदार भाजपा सांसद ओमप्रकाश यादव की टिकट काटी गई हैं। जिसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं में नाराजगी हैं। उनकी मांग है कि सीवान भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को पार्टी से जल्द निष्कासित करने की बात कही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!