गोपालगंज

गोपालगंज में लूटेरो ने ट्रैक्टर चालक को बनाया शिकार, विरोध करने पर चालक की जमकर किया पिटाई

गोपालगंज में बेख़ौफ़ अपराधियो ने ट्रेक्टर चालक की बेरहमी से पिटाई कर जहा उसके पास से मोबाइल और हजारो रूपये नगद लूट लिए। वही इस घटना की सुचना देने के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुच सकी। घटना नगर थाना के जिन बाबा कररिया गाँव के समीप की है। अपराधियो की पिटाई से घायल ट्रेक्टर चालक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ट्रेक्टर चालक का नाम धर्मेन्द्र भारती है। वह जादोपुर थानाक्षेत्र के विशुनपुर का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक ट्रेक्टर चालक धर्मेन्द्र भारती गोपालगंज चीनी मिल में गन्ना गिराकर ट्रेक्टर से वापस अपने गाँव लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाये अपराधियो ने उसके साथ लूटपाट करने लगे। जब उसने लूटपाट का विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी। फिर उसके पास रखे सात हजार रूपये नगद, मोबाइल फोन और सोने का चेन लूट लिया।

घटना के बाद पीड़ित ने जब नगर थाना पुलिस को सुचना दिया। सुचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुच पायी। बाद में पीड़ित चालक को किसी तरह से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा उसका इलाज किया जा रहा है। पीड़ित के सिर में गहरे जख्म के निशान है। घटना के बाद नगर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!