गोपालगंज

गोपालगंज पहुंची राजघाट से निकली महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सड़क सुरक्षा यात्रा रैली

महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 4 फरवरी को नई दिल्ली से निकली मोटर कार रैली गुरूवार को गोपालगंज पहुंची। कार रैली में शामिल प्रतिनिधियों को गोपालगंज के बलथरी चेकपोस्ट, बंजारी मोड़ व महम्मदपुर में  में परिवहन विभाग द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आज यानि शुक्रवार की सुबह गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति से कार रैली को झंडी दिखाकर धनबाद के लिए रवाना किया जायेगा। यह रैली सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय,भारत सरकार की ओर से आयोजित की गई है।

परिवहन पदाधिकारी भूपेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह रैली गांधी जी के जीवन से जुड़े स्थानों को जोड़ेगी और सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। पटना में कार रैली को हरी झंडी 15 फरवरी को गांधी मूर्ति,गांधी मैदान से दिखाई जायेगी। सुबह 8.30 बजे रैली को झंडी दिखाकर झारखंड, धनबाद के लिए रवाना किया जायेगा। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती की स्मृति में 04 फरवरी 2019 को नई दिल्ली के राजघाट से मोटर कार रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया है। यह कार्यक्रम 30 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का हिस्सा है।

यह रैली गांधी जी से जुड़े ऐतिहासिक स्थानों से होकर गुजरेगी,जो भारत के साथ बंग्लादेश और म्यांमार में भी है। सुरक्षा यात्रा भारत में साबरमती, पोरबंदर, डांडी, यरवदा, सेवाग्राम, जबलपुर, लखनउ, गोरखपुर, चौरीचोरा, चंपारण, शांति निकेतन और कोलकाता से होते हुए बांग्लादेश में ढाका जायेगी। यात्रा का समापन 24 फरवरी को म्यांमार के यंगून में होगा। इस तरह यह यात्रा 7250 किलोमीटर की दूरी करेगी। इस दौरान पूरे मार्ग में सड़क सुरक्षा का प्रचार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!