गोपालगंज

गोपालगंज में जन समस्याओ को लेकर जन अधिकार पार्टी ने बरौली में दिया एक दिवसीय धरना

गोपालगंज में जन समस्याओ को लेकर जन अधिकार पार्टी ने बरौली प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने जिला प्रशासन के खिलाफ घंटो नारेबाजी की। यह धरना बरौली प्रखंड मुख्यालय में आयोजित किया गया था।

जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि बरौली प्रखंड मुख्यालय को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। लेकिन अभी तक किसी भी लाभुक को उसके खाते में कोई राशी नहीं भेजी गयी है। पैसे के भुगतान को लेकर कई बार बरौली प्रखंड पदाधिकारी को अल्टीमेटम दिया गया साथ ही साथ गुहार भी लगाया गया। इसके बावजूद किसी का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा प्रखंड में जितने भी हर घर नल का जल योजना के तहत नल लगाया गया है। उसमें करोडो रूपये की राशी का बंदरबाट हुआ है। जिसकी भी जांच होनी चाहिए।

अपनी इन्ही सभी समस्याओ को लेकर जन अधिकार पार्टी ने बुधवार को बरौली में जुलुस निकाला और जुल्स के बाद वे प्रखंड परिसर में धरना पर बैठ गए। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!