गोपालगंज

गोपालगंज में स्मृति ईरानी के आगमन का विरोध, पोस्टर पर कालिख पोतकर जताया विरोध

गोपालगंज के मिंज स्टेडियम में आज केंद्रीय कपडा मंत्री स्मृति ईरानी जहा युवा संकल्प सम्मेलन को संबोधित करेंगी। वही इस मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक नितिन नविन सहित कई मंत्री और पार्टी नेता शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शहर के मिंज स्टेडियम में दोपहर 12 बजे आयोजित है। जिसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। मिंज स्टेडियम में करीब दस हजार लोगो के बैठने की व्यस्था की गयी है।

इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री का गोपालगंज में विरोध भी शुरू हो गया है। यहाँ स्मृति ईरानी के आगमन को लेकर पुरे शहर में पोस्टर लगाये गए है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पोस्टर पर कालिख पोतकर विरोध जताया है। शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर कई पोस्टर है। जिसमे स्मृति ईरानी के चेहरे पर कालिख लगाया गया है। यह कालिख चेहरे पर पोता गया है। करीब आधा दर्जन पोस्टर पर ऐसे कालिख लगाये गए है। हालाकि इसकी सुचना जैसे ही भाजपा नेताओ को मिली। उन्होंने तत्काल ऐसे पोस्टर को हटाकर वहा नया और साफ सुथरा पोस्टर लगा दिया है।

यह विरोध किस राजनितिक संगठन या किसके द्वारा किया गया है। अभी तक इसका खुलासा नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!