गोपालगंज

गोपालगंज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

गोपालगंज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला परिषद सभागार में महिला हेल्प लाइन के तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे शामिल महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। कार्यशाला के दौरान अलग-अलग कार्यक्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

महिला हेल्प लाइन की परियोजना पदाधिकारी नाजिया मुमताज ने कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं के के लिए बनाए गए कानून के बारे में भी जानकारी दिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए नाजिया मुमताज कहा की महिलाओं को एक दूसरे की मदद करके जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। महिलाएं हर क्षेत्र में अपने आपको साबित कर चुकी है। आज के समय में महिला पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

कार्यशाला में प्राचार्य एलोरा नंदी, सुमन कुमारी, पल्लवी कुमारी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!