गोपालगंज

गोपालगंज में दहेज़ की मांग पूरा ना होने पर तीन बच्चों की मां को जलाकर मारने का प्रयास

जहाँ एक तरफ नितीश सरकार दहेज़ बंदी का नारा लगा रही है वही दूसरी तरफ गोपालगंज के उचकागांव में तीन बच्चों की मां को दहेज़ में बाइक व सोने की चेन की मांग पूरी नहीं होने पर उसके ससुराल के लोगों ने जलाकर मारने का प्रयास किया। पीड़ित तीन बच्चों की मां महिला थाना पहुँच इन्साफ की गुहार लगा रही है। पीड़ित महिला के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव के इम्तेयाज मियां की पुत्री शाहजहां खातून की शादी उचकागांव थाना क्षेत्र के चकयोगा गांव के असलम अली के साथ हुई है। शादी के बाद ससुराल जाने पर शाहजहां को उसके ससुराल के लोगों ने कुछ समय तक ठीक से रखा। बाद में दहेज में बाइक, सोने की चेन, टीवी तथा फ्रीज की मांग के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस बीच शाहजहां खातून ने तीन बच्चों को भी जन्म दिया। लेकिन ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते रहे। इस बीच मंगलवार को शाहजहां को उसके पति व ससुर सहित ससुराल के लोगों ने दहेज नहीं मिलने पर जलाकर मारने का प्रयास किया। ससुराल से जान बचाकर पीड़िता महिला थाने पर पहुंची तथा घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने अपने पति असलम अली तथा ससुर गुल हसन मियां सहित छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!