गोपालगंज के पंचदेवरी में जीविका दीदियों ने रैली निकालकर महिलाओं को किया जागरूक
गोपालगंज जिला के पंचदेवरी प्रखंड की खालगांव पंचायत के गहनी, धूमनगर सहित कई गांवों में जीविका दीदियों ने शनिवार को रैली निकालकर महिलाओं को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान जीविका दीदियों द्वारा गांव की महिलाओं को बच्चों के पोषण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
जीविका के बीपीएम संदीप पांडेय, सीएम रिंकू देवी, एमटी उमेश कुमार, एमआरपी शिल्पी कुमारी, राजेश कुमार सहित जीविका के पदाधिकारियों ने भी महिलाओं को बच्चों के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए जागरूक किया। जीविका की दीदियों ने बढ़ते उम्र के साथ बच्चों को किस प्रकार आहार दिया जाना है इसकी जानकारी भी गांव की महिलाओं को दी गयी। मां का असली प्यार, बच्चे को मिले उचित आहार आदि नारे भी लगाकर जीविका दीदियों ने महिलाओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम में कलावती देवी, मालती देवी, सनकेसिया देवी, माया देवी, उषा देवी, रामावती देवी, गिरीजा देवी, सतावती देवी आदि शामिल थी।