गोपालगंज

गोपालगंज के पंचदेवरी में मानव श्रृंखला निर्माण को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक

गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के सभागार में बाल विवाह एवं दहेज़ उन्मूलन के समर्थन में साक्षर भारत के प्रेरको तालीमी मरकज कर्मियो शिक्षको एव अन्य कर्मियो की बैठक की गई। जिसमे मानव सृंखला निर्माण को ले विभिन्न पहलुओ पर चर्चा की गई। इस समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीओ उपेन्द्र नाथ तिवारी ने इक्कीस जनवरी को निर्धारित राज्यव्यापी मानव श्रींखला के निर्माण को सफल बनाने को ले निर्धारित रुट-चार्ट से सभी कर्मियो को अवगत कराया। वही श्रृंखला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियो को उनके सेक्टर व कार्यो की जानकारी दी गई। सीईओ श्री तिवारी ने बताया कि पंचदेवरी में कुल तेईस किलोमीटर तक मानव श्रींखला बनाया जाना है। जिसमे लगभग तीस हजार लोग सामिल होंगे। इसके लिए बथुआ–पंचदेवरी मख्य मार्ग पर परसौनी पुल से डेरवा पुल तक पन्द्रह किलोमीटर तथा मिस्रौली भोरे मुख्यमार्ग पर बीआरसी भवन कुइसा से मध्यविद्यालय गहनी चकिया तक आठ किलोमीटर मानव श्रींखला का निर्माण कराया जाना है। पंचदेवरी प्रखण्ड क्षेत्र में कुल तेईस किलो मीटर में बनाए जाने वाले इस श्रृंखला में कुल तेईस एक्टर मजिस्ट्रेट व बारह क्वादिनेटर प्रतिनियुक्त किए गए है।

उक्त मौके पर सीओ उपेन्द्र नाथ तिवारी, बीईओ मुजफ्फर इमाम, सीडीपीओ सुषमा भलेरिया टोपो, समन्वयक संजय मिश्र, जीपीएस हरेश्वर कुँवर, केशव तिवारी, प्रजित साह, अश्विनी ठाकुर, शैलेश सिंह ,विजय शुक्ल, परमहंस राय, दिग्विजय नाथ दुबे, राजेंद्र गुप्ता, वीरेश शर्मा, नुशरत जहा, मंजू देवी, अजित दुबे, अमरजीत सिंह, अरविन्द दुबे सहित तमाम प्रेरक तालिमि मरकज कर्मी शिक्षक सहित कई विभागों के पधाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!