गोपालगंज

गोपालगंज में महिला का अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, नहीं हो रही पहचान

गोपालगंज जिला के जादोपुर थाना क्षेत्र के बाबु विशुनपुर गाँव के मंगलपुर पुल के समीप बीती रात एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

जादोपुर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने मंगलपुर पुल के समीप एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी थी। जादोपुर थाना प्रभारी विजय कुमार ओझा के मुताबिक महिला की आयु 70 वर्ष के करीब लगती है। उन्होंने बताया कि शव की अभी तक पहचान नहीं हुई है। महिला के शव के पास से पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर महिला के मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

One thought on “गोपालगंज में महिला का अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, नहीं हो रही पहचान

  • chandeshwar

    बहुत अच्छा है कि आप इस तरह की खबरें अपडेट करते रहते हैं।वो भी हमारे राज्य और जिला का।। फिर भी हमारी प्रशासन——

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!