गोपालगंज

गोपालगंज में घोंघा और केकड़ा चुनने गयी किशोरी का पानी में डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम

गोपालगंज में घोंघा और केकड़ा चुनने गयी 15 साल की किशोरी का पानी में डूबने से मौत हो गयी। मौत के बाद गाँव में कोहराम मच गया। घटना मोहम्मदपुर के महरानी पंडूही गाँव की है। मृतका का नाम निशा कुमारी है। वह इसी गाँव के भिखारी राय की बेटी थी।

बताया जाता है की निशा अपने कई दोस्तों के साथ गाँव के बाहर चंवर में घोंघा चुनने गयी थी। वह अपने दोस्तों में सबसे बड़ी थी। इसलिए वह सबका नेतृत्व कर रही थी। घोंघा चुनने के लिए वह जैसे ही पानी के नजदीक पहुची। वैसे ही उसका पैर पानी में फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी। उसके साथ घोघा पकड़ने गए सभी बच्चे वहा से फरार हो गए और गाँव में जाकर शोर मचाने लगे। बाद में सुचना मिलने पर ग्रामीण वहा पहुचे। लेकिन तैरने की समस्या की वजह से कोई भी ग्रामीण गहरे पानी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका। बाद में एक गोताखोर को बुलाकर जब पानी में भेजा गया। तबतक पानी में डूबने से किशोरी की मौत हो चुकी थी।

मृतका के परिजनों के मुताबिक इसकी सुचना पुलिस को भी दे दी गयी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!