गोपालगंज

गोपालगंज समाहरणालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम हुआ आयोजित, बीएलओ हुए सम्मानित

गोपालगंज जिला मुख्यालय से लेकर अनुमंडल, प्रखंड तथा मतदान केंद्र स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय परिसर में आयोजित किया गया। जहां मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया किया। डीएम अमिनेष कुमार पराशर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्धाटन किया।

कार्यक्रम में आये मतदाताओं काे संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि हम साल के पहले महीने में हैं और सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाओं में से एक जो है, वह है हमारा गणतंत्र दिवस। लेकिन एक और महत्वपूर्ण दिन इसी महीने में आता है, जो है राष्ट्रीय मतदाता दिवस। यह भारतीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन का उद्देश युवा भारतीय मतदाताओं को लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। एक बड़ा हिस्सा 18 साल का पड़ाव पार कर रहा है। उन्हें जागरूक करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनाना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्हें अपने अधिकारों और दायित्वों का एहसास कराना बहुत जरूरी है। इस तरह से हम लोकतंत्र में लोगों की भागीदारी बढ़ा सकतें है। उन्होंने कहा कि जो 1 जनवरी को 18 साल के हो गए वे युवा मतदाता है उन्हें मतदाता के रूप में अपने काे गर्व महसूस करना चाहिए। आपका वोट नए भारत का आधार साबित होगा। वोट की शक्ति लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए मतदान सबसे प्रभावी उपकरण है।

त्रुटि रहित इपिक निर्माण व बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी 14 प्रखंड में चिन्हित किए गए 28 बीएलओ को जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!