गोपालगंज

गोपालगंज में महज 12 घंटे में हुई चार हत्या, ताबड़तोड़ हत्या से पुरे जिले में फैली सनसनी

गोपालगंज में महज 12 घन्टे में अलग अलग थानाक्षेत्र में 4 लोगो की हत्या कर दी गयी। जबकि सभी हत्याकांड अकेले हथुआ अनुमंडल के प्रमुख थानाक्षेत्रो का है। यह हत्या रविवार को की गयी है। जिसमे विजयीपुर, कटेया, भोरे और उचकागांव थाना शामिल है। ताबड़तोड़ हत्या के बाद पुरे जिले में सनसनी फ़ैल गयी है।

पहली घटना उचकागांव के खान बैरिया गाँव की है। जहा पैसे के विवाद को लेकर विदेश से घर लौटे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक का नाम मासूम खान था। इस मामले में पुलिस ने दो अरोपियो लड्डू मिया और गुड्डू मियां को गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरी घटना कटेया के परसौनी गाँव की है। जहा 50 वर्षीय किसान की हत्या कर उसके शव को गाँव के बाहर चंवर में फेक दिया गया था। इसकी सुचना कल रविवार को दिन में ग्रामीणों ने कटेया पुलिस को दी। मृतक किसान का नाम रविन्द्र प्रसाद था। जो कटेया के गौरा बाजार का रहने वाला था। किसान की हत्या की क्या वजह है अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

तीसरी घटना भोरे के भगवानपुर गाँव की है। जहा जमीन पर कब्ज़ा करने आये भूमाफियाओ ने महिला को गोली मार दी। जबकि कई राउंड हवाई फायरिंग करने के बाद घर के अन्य सदस्यों की लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया। इस घटना में पीड़ित परिवार का आरोप है की उसने भोरे थाना में कुख्यात भूमाफियाओ के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। बावजूद इसके कोई कारवाई नहीं की गयी। जिसकी वजह से कल रविवार को इस घटना को खुलेआम अंजाम दिया गया। घटना के बाद परिजनों ने वीडियो भी बनाया। जिसमे कुछ लोग भागते हुए नजर आ रहे है। घटना के दौरान चश्मदीद आकाश कुमार राय ने बताया की बलिराम यादव, मैनेजर यादव, शिव यादव ने गोली चलायी थी। जबकि इस दौरान 20 अन्य लोग हथियार से लैस थे।

चौथी घटना विजयीपुर के पगरा गाँव की है। जहा छेड़खानी का विरोध करने पर चार लोगो को चाकू मारकर घायल कर दिया। जिसमे इलाज के दौरान एक व्यक्ति रंजित कुमार की देवरिया में मौत हो गयी है। इस मामले में तीन घायलों की हालत गंभीर है। जिन्हें देवरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बहरहाल जिले में ताबड़तोड़ हत्या की खबर से पूरे जिले में सनसनी फ़ैल गयी है। जबकि हथुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और सम्बंधित थानाध्यक्ष कुछ भी बताने से इंकार कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!