गोपालगंज

गोपालगंज: भोरे पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 10 लोगों को गिरफ्तार किया, सभी को भेजा गया जेल

गोपालगंज पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर भोरे पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद सभी आरोपियों को पूछताछ करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस मामले में पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भोरे थाना द्वारा कुल 10 गिरफ्तारी हुई। जिसमे एक वारंटी और 9 लोग शराब के नशे में पकड़े गई। जिनमे गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त रामप्रसन भगत उम्र 70 वर्ष पिता स्व. हीरा भगत ग्राम इमिलिया और शराबियो में इन्द्रमणि मिश्रा उम्र 37 वर्ष पिता स्व. मुनी मिश्रा, जयचंद्र राम उम्र 49 वर्ष पिता सूचित राम, अशोक राम उम्र 43 वर्ष पिता गंगा विशुन राम, प्रेम कुमार उम्र 20 वर्ष पिता संजय राम, दुर्गेश राम उम्र 32 वर्ष पिता राजेंद्र राम पांचों ग्राम हाता पड़रौना, राज किशोर सिंह उम्र 60 वर्ष पिता स्वर्गीय बम बहादुर सिंह, अखिलेश यादव उम्र 30 वर्ष पिता राम अवध यादव दोनों ग्राम सकतौली, राकेश कुशवाहा उम्र 26 वर्ष पिता सुदामा भगत, अवधेश साह उम्र 35 वर्ष पिता नथुनि साह दोनों ग्राम सवनहा सभी थाना भोरे जिला गोपालगंज सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!