गोपालगंज

गोपालगंज: भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के आंबेडकर चौक पर दिया धरना, मुर्दाबाद के लगाए नारे

गोपालगंज: विधानसभा मार्च के दौरान पटना में भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर के आंबेडकर चौक के पास धरना दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। धरना में दर्जनों की संख्या में भाजपा नेता उपस्थित रहे।

बता दे की पटना में 13 जुलाई को विधान सभा मार्च कर रहे भाजपा नेताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। लाठी चार्ज में भाजपा के कई सांसद, विधायक और कार्यकर्ता जख्मी हुए। लाठीचार्ज में भाजपा के एक नेता की मौत हो गई थी। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमलावर है। पार्टी लगातार सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है।

धरना के दौरान भाजपा नेताओं ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के ऊपर चार्जशीट, नई शिक्षक नियमावली और 10 लाख रोजगार देने के वादे से मुकरने के खिलाफ बीजेपी ने गुरुवार को विधानसभा मार्च निकाला था। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। एक भाजपा नेता की मौत हो गई थी। जिसके खिलाफ हम लोग धरने पर बैठे हैं। मांग करते है की इस पूरे मामले की जांच कराई जाए।

भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गिरी ने कहा कि पटना में हम लोग शांतिपूर्ण व संवैधानिक तरीके से मार्च कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने भाजपा नेताओं पर लाठी चार्ज कर दिया। हमारे नेता की मौत हुई है। जब तक इस सरकार को सत्ता से उखाड़ नहीं फेकेंगे तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!