गोपालगंज

गोपालगंज: 15 और 16 अप्रैल से होने वाले दो दिवसीय थावे महोत्सव की जिला प्रशासन ने पूरी की तैयरी

गोपालगंज में कल 15 और 16 अप्रैल से होने वाले दो दिवसीय थावे महोत्सव की तैयरी पूरी कर ली गयी है। इस थावे महोत्सव का उदघाटन सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के द्वारा किया जाएगा। थावे महोत्सव में बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर हिमेश रेशमिया सहित कई नामचीन कलाकार और राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भाग लेंगे। थावे महोत्सव का आयोजन थावे दुर्गा मंदिर के समीप होमगार्ड मैदान में किया गया है।

डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को थावे महोत्सव में उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया है। इनके साथ ही बिहार के कई मंत्री और कई विभागों के प्रधान सचिव भी थावे महोत्सव में भाग लेंगे। पर्यटन विभाग और कला एवं संस्कृति विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से थावे महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि इस बार 15 और 16 अप्रैल को थावे महोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें 16 अप्रैल को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया भाग लेंगे। इनके अलावा गोपालगंज के स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा। थावे महोत्सव में बिहार के अलावा राष्ट्रीय स्तर के भी कई नामचीन कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि थावे महोत्सव को लेकर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को भी यहां पर तैनात किया जाएगा। एसपी ने कहा कि थावे के होमगार्ड मैदान में 300 पुलिस बल के जवान तैनात किए जाएंगे। विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा की जा रही है। सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो इसके लिए कई जगह फायर सिलेंडर भी लगाए जायेंगे।

बता दे की पर्यटन विभाग और कला संस्कृति विभाग के द्वारा आयोजित महोत्सव प्रत्येक वर्ष अप्रैल महीने में आयोजित किया जाता है। डीएम ने कहा कि गोपालगंज में पर्यटन को बढ़ावा देने और थावे दुर्गा मंदिर में पर्यटकों को आमंत्रित करने के लिए थावे महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं। थावे महोत्सव के लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। विशाल मंच के साथ द्रशको को बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। कई एक्जिट प्वाइंट के साथ जगह जगह बैरिकेटिंग भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!