गोपालगंज

गोपालगंज: किसानों की मुश्किल की घड़ी, बीन मौसम बरसात एवं तेज हवा से किसानों का फ़सल बर्बाद

गोपालगंज: विजयीपुर प्रखंड में बीन मौसम मुसलाधार बरसात एवं तेज हवा से किसानों के लहराते गेहूं, सरसों, दलहन की फसल बर्बाद हो गया। खेतों में इंद्र देव की मेहरबानी से पानी भर गया। जिससे सभी फसलें जमीदोस्त हो गया। लगभग एक घंटे की मुसलाधार वर्षा से खेत खलिहान सड़क जलमग्न हो गया। इस बिच मौसम बरसात और तेज हवा से सबसे ज्यादा गेहूं की फसल क्षतिग्रस्त हुआ है। प्रखंड के उत्तर एवं पश्चिम दिशा के अधिकांश पंचायत के गांव सबसे ज्यादा प्रभावित है।

किसानो का कहना है कि इस बरसात से गेहूं का सबसे ज्यादा प्रभावित होगा। किसानो का कहना था कि इस बढ़ती मंहगाई में किसानी करना काफी मुश्किल हो गया है, केंद्र सरकार वादा किया था कि 2022 में किसानों का आय दोगुनी करने के लिए, लेकिन आय दोगुनी करने के बदले में उर्वरक का मुल्य बुद्धि से यह वादा जुमला साबित हो गया। प्रखंड के किसानों के लिए उर्वरक स्थानीय बाजार में मिलना “गुलर का फुल” साबित होता रहा है। प्रखंड के किसानों को उर्वरक के लिए सीमावर्ती क्षेत्र उत्तर प्रदेश के बाजार पर निर्भर रहना पड़ता है। किसानों की इस मुश्किल घड़ी में कौन बनेगा “तिनके का सहारा”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!