गोपालगंज

गोपालगंज: विभिन्न चौक चौराहों पर कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर लोगों को किया गया सतर्क

गोपालगंज शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर नागरिकों को कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण एवं प्रसार के मद्देनजर जागरूक एवं सतर्क किया गया। वहीं बिना मास्क लगाए 37 लोगों से 1850 रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया। इस दौरान जुर्माना की राशि लेने के बाद सीओ ने सभी लोगों को मास्क देकर कोरोना से बचने की सलाह भी दिया। लॉकडाउन से छूट मिलने के बाद शहर में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग बिना मास्क पहने खरीदारी करने शहर के बाजारों में पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी शहर में लोगों की भीड़ उमड़ी थी।

इस बीच डीएम अरशद अजीज को किसी ने सूचना दिया कि लोग बिना मास्क पहने शहर में घूम रहे हैं। इस सूचना पर डीएम ने सीओ को शहर में मास्क जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर पुलिस के साथ सीओ विजय कुमार सिंह ने शहर में मास्क जांच अभियान चलाया। इस दौरान मौनिया चौक पर बिना मास्क पहने घूम रहे 37 लोगों को पकड़ कर उनसे जुर्माना वसूला गया। जुर्माना वसूलने के बाद इन लोगों को मास्क देकर मास्क पहन कर ही निकलने की सलाह दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!