गोपालगंज

गोपालगंज: कटेया प्रखंड के गौरा मध्य विद्यालय के खेल मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ खेल प्रतियोगिता

गोपालगंज: बिहार शिक्षा परियोजना परिषद एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान मे कटेया प्रखंड स्तरीय तरंग मेघा स्पोर्ट्स उत्सव का आयोजन कटेया प्रखंड के गौरा मध्य विद्यालय के प्रांगण मे किया गया। इस खेल प्रतियोगिता मे कटेया प्रखंड के विभिन्य विद्यालयों से छात्र और छात्राओं ने भाग लिया।जिसमे अंडर 12,अंडर 14 और अंडर 17 के विद्यार्थियों का अलग अलग खेल प्रतियोगिता कराया गया।

मुख्य रूप से 60 मीटर 100 मीटर 300 मीटर और 800 मीटर का दौड़ प्रतियोगिता कराया गया। इसके अलावे लॉन्ग जम्प, हाई जम्प,कबड्डी और खो-खो खेल का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता मे भेजा जायेगा।साथ ही इस खेल प्रतियोगिता मे चयनित सभी चयनित छात्र और छात्राओं को प्रशस्तीपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। अंडर 12 साठ मीटर बालक दौड़ मे क्रमशःअजित पटेल,अभिषेक चौहान और मनीष कुशवाहा चयनित हुए,इसी में बालिका क्रमशः उपासना कुमारी,संध्या कुमारी और शबाना कुमारी चयनित हुई।अंडर 14 सौ मीटर दौड़ मे बालक और बालिका क्रमशः प्रिंस कुमार राम,सलमान आलम,गोलू चौरसिया,सिम्पी गुप्ता,मुन्नी यादव,लक्की यादव चयनित हुई।अंडर 17 सौ मीटर दौड़ मे बालक और बालिका क्रमशः विशाल ठाकुर,विक्की पाण्डेय,दीपक तिवारी और रेखा गुप्ता,सुंदरी कुमारी अमृता शर्मा चयनित हुई।अंडर 12 तीन सौ मीटर दौड़ मे बालक और बालिका क्रमशः हिमांशु मदेशिया,हरिकेश कुमार,मोहित कुमार रंगवा और शालू कुमारी,सिम्पी गुप्ता ,रेनू गुप्ता चयनित हुई।अंडर 14 आठ सौ मीटर दौड़ मे बालक और बालिका क्रमशः पंकज कुमार,हर्षित प्रजापति,अंकुश कुमार,शालू कुमारी,जूही खातून,अमृता कुमारी चयनित हुई ।अंडर 17 आठ सौ मीटर दौड़ मे बालक और बालिका क्रमशः रोहन कुशवाहा,विशाल ठाकुर,राजन बैठा बन्दना कुमारी प्रजापति,शमा खातून,कुमकुम गौड़ चयनित हुई।

मौके पर कटेया प्रखंड के सभी शारीरिक शिक्षक संतोष तिवारी,भूपेश चौबे,विश्वरंजन स्वरूप पाठक,दिनेश मिश्रा,राजेश मिश्रा,नब्बुबुल्लाह अहसन, कमलेश रजक, बिनोद राय ,रबिन्द्र पाण्डेय ,भरत गुप्ता सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे और इस आयोजन को सफल बनाने मे अपना योगदान दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!