गोपालगंज

गोपालगंज: नाग-नागिन की प्रेम का अद्भभूत नजारा, नागिन को नहीं बचा पाने के बाद नाग ने अपने लिए चुनी मौत

गोपालगंज: ये इश्क नहीं आसां बस इतना ही समझ लीजिए। इक आग का दरिया है और डूब के जाना है। मोहब्बत की इन लाइनों को किसी शायर ने ठीक ही कहा है। ये इश्क इतना आसान नहीं होता। इस आग के दरिया को पार करके ही मंजिल मिलती है। लेकिन कभी-कभी मंजिल नहीं मिलती तो फिर एक साथ दोनों इस दुनियां को अलविदा कह देते हैं। इंसान ही नहीं जानवरों प्रेम कथा भी अद्भूत है।

गोपालगंज में नाग और नागिन की प्रेम का अद्भभूत नजारा देखने को मिला। जब एक नागिन मछली की जाल में जाकर फंस गयी। नागिन को फंसा देख जब नाग उसे बचाने पहुंचा। तमाम कोशिशों के बाद जब नागिन नहीं निकल पायी। तो नाग भी उसी जाल में फंसकर दोनों ने साथ ही अपने प्राण त्याग दिये। यह पूरा मामला गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के भोपतपुरा गांव का है। जहां स्याही नदी के पास तालाब में एक सख्श ने मछली को पकड़ने के लिए जाल लगाया था। जाल में गलती से एक नागिन फंस गयी। नागिन को फंस देख नाग वहां पहुंचा और उसके बचाने की कोशिश करने लगा। लेकिन जब नागिन नहीं निकली तो नाग ने भी अंतत: वही फैसला लिया जो हर प्रेमी युगल लेते हैं। उसने भी उसी जाल में खुद को फंसा लिया और दोनों ने एक साथ तड़प-तड़प कर जान दे दी।

नाग और नागिन के इस नजारे को वहां मौजूद एक मछुआरे ने कैद कर लिया। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसने भी इस वीडियो को देखा आंखें नम हो गयी। ग्रामीणों ने नाग और नागिन को मछली के जाल से बाहर निकाला और मिट्टी में दफना दिया। अब इलाके में नाग और नागिन की अद्भूत प्रेम कहानी चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!