गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के प्रारंभिक स्कूलों की की गई औचक निरीक्षण, मिली कई अनियमितताएं
गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के प्रारंभिक स्कूलों के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं सामने आने लगी हैं। इस पर विभाग के पदाधिकारी करवाई करना भी शुरू कर दिए हैं।
गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मालती नगीना ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेहरूआ काला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुबह 8:00 बजे तक एक शिक्षक बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। बीईओ ने वर्गवार छात्र उपस्थिति, चापा कल शौचालय का भौतिक सत्यापन किया। मध्यान्ह भोजन की जांच, एमडीएम पंजी, रोकड़ पंजी, विद्यालय स्टाक पंजी, मध्यान भोजन योजना, स्टाक पंजी की जांच की। वही मध्य विद्यालय मझवलिया, प्राथमिक विद्यालय बइसिया सहित आधा दर्जन स्कूलों की जांच की। बीईओ ने जांच के क्रम में कई स्कूलों में साफ-सफाई व शिक्षकों की लेटलतीफी मुख्य मुद्दा रहा। बीईओ ने बताया कि ससमय स्कूलों में अगर शिक्षक नहीं पहुंचते हैं। तो उन पर कार्रवाई करते हुए जिला मुख्यालय को पत्र लिखा जाएगा।
इस मौके पर शिक्षक जनार्दन ओझा, संजीव कुमार आदि थे।