गोपालगंज

गोपालगंज में विश्व दिव्यांग दिवस पर प्रतियोगीता का हुआ आयोजन, उतीर्ण दिव्यांगो को मिला पुरस्कार

गोपालगंज: पूरी दुनिया में तीन दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस दिव्यांगो के जीवन स्तर को उंचा उठाने की दिशा में काम करने के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासंग द्वारा तीन दिसम्बर 1992 से विश्व दिव्यांग दिवस मनाए जाने की शुरुआत की गयी थी। इसी के तहत आज गोपालगंज के जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई सह बुनियाद केंद्र सदर में भी विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर पेंटिंग, गायन, क्विज एवं लूडो प्रतियोगीता का आयोजन किया गया। वहीं प्रतियोगीता में उतीर्ण दिव्यांगो को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र दिया गया।

आयोजित कार्यक्रम विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर बोलते हुए जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की प्रभारी सहायक निदेशक सह वरीय उप समाहर्ता पिंकी कुमारी ने कहा कि हम सभी को दिव्यांगों के प्रति व्यवहार में बदलाव लाना चाहिये विकृति लोगों के साथ ही अन्य परिजनों को उनके अधिकार के लिए जागरूक करना होगा। दुनियाभर में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है दिव्यांगों के प्रति करूणा, आत्‍म – सम्‍मान, और जीवन को बेहतर बनाने का समर्थन और सहयोग दोनों करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!