अभिनेता ऋषि कपूर गांधी परिवार पर नामों को लेकर भड़के, बोले- ‘बाप का माल समझ रखा था’
Change Gandhi family assets named by Congress.Bandra/Worli Sea Link to Lata Mangeshkar or JRD Tata link road. Baap ka maal samjh rakha tha ?
— Rishi Kapoor (@chintskap) May 17, 2016
फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर आज कल अपने फिल्मो से कम अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में ज्यादा रहने लगे हैं। देश में फैले कई मुद्दों को लेकर अक्सर ऋषि कपूर अपनी प्रतक्रिया सोशल मीडिया के माध्यम से देते रहतें हैं। लेकिन एक बार फिर ऋषि कपूर भड़क गए हैं और उन्होंने ट्वीट कर पुछा है की क्यों नहीं फिल्म अभिनेताओं और क्रिकेटरों के नाम पर नाम रखे जाते हैं। अपने इस ट्वीट के जरिये उन्होंने गांधी परिवार पर हमला बोला है।
ऋषि कपूर ने ट्वीट करके पुछा है की सड़क से लेकर एयरपोर्ट जहां देखो वो गांधी परिवार के नाम से है। क्या इनके आलावा किसी अभिनेता या फिर किसी खिलाड़ी के नाम नही रखा जा सकता है। वहीं वान्द्रा वर्ली सी लिंक को पर ट्वीट करते हुए कहा कि गांधी परिवार पर कांग्रेस के रखे नामों को बदला जाए। बांद्रा वर्ली सी लिंक का नाम लता मंगेशकर या जेरआडी टाटा के नाम पर रखो…बाप का माल समझ रखा है क्या? इसका नाम भगत सिंह भी हो सकता था या फिर ऋषि कपूर भी। उन्होंने ट्वीट कर कहा है ‘ये कितना छिछला है आप खुद सोचिए।
अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में कहा है ‘उन्हें मुंबई फिल्म सिटी का नाम भी काफी खटक रहा है और सवाल किया है की क्या उसका नाम फिल्म जगत के बड़े स्टार के नाम पर नही हो सकता है जैसे दिलीप कुमार, देव आनंद, अशोक कुमार या अमिताभ बच्चन के नाम पर भी रखा जा सकता है। वैसे यह पहला मामला नही है इससे पहले भी बिहार में शराबबंदी पर भी ऋषि कपूर ने ट्वीट करके उसके कारण राज्य में सालाना रेवन्यू कम होने की बात कही थी।