गोपालगंज

गोपालगंज: वाल्मीकि नगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख 4 हजार क्यूसेक पानी, गंडक का जलस्तर बढ़ा

गोपालगंज में गण्डक का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसको लेकर गोपालगंज जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। वाल्मीकि नगर बराज से 4 लाख 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसका असर अब गोपालगंज में देखने को मिल रहा है।

सदर प्रखंड के करीब आधा दर्जन पंचायतों का जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया है। डीएम ने बढ़ते जलस्तर को लेकर लोगो को तटबन्धों पर आने की अपील की है। गण्डक के निचले इलाकों में बसे लोगो को सुरक्षित बाहर निकलने का निर्देश दिया गया है। गण्डक में तेज बहाव को लेकर नाव के परिचालन पर भी रोक लगा दी गयी है। लोग मजबूरी में इन छोटी नावो से जरूरी काम निबटाने के लिए सफर कर रहे है।

सदर प्रखण्ड के रामनगर गांव की रहने वाली समसुन्दरा देवी के मुताबिक उन्हें हर साल बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ती है। सदर प्रखंड के जगरी टोला, खाप मकसूदपुर, कटघरवा सहित कई गांवों में बाढ़ का पानी बढ़ रहा है। जिससे उनके गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। नाव ही एक मात्र सहारा है। और जब घर में कोई बीमार होता है तब उन्हें घर में रहना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!