गोपालगंज

गोपालगंज के कटेया प्रखंड में जल जीवन हरियाली मनरेगा के तहत किया गया पौधारोपण कार्यक्रम

गोपालगंज के कटेया प्रखंड में भी बुधवार को बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली मनरेगा के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर कटेया भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण कृष्णरंजन स्वरूप पाठक के निजी जमीन में वृक्षारोपण किया गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार दुबे ने आम जनता को जल और वृक्ष के महत्व को विस्तार से समझाया। साथ ही उपस्थित लोगों को पौधा लगाने के लिए जागरूक किया। वहीं उन्होंने आमजन से अपील किया कि लोगों को पौधारोपण के लिए जागरूक करें।

बता दे कि माननीय मुख्यमंत्री के आह्वान पर 11 अगस्त को बिहार में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें प्रखंड में प्रति पंचायत 24 सौ पौधे लगाए जाना है। इन पौधों को देखने के लिए वन पोषकों को जिम्मेदारी दी जाएगी। जिससे वन पोषकों को 5 वर्षों के लिए रोजगार भी उपलब्ध होगा।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि आनंद मिश्र, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद कुमार, मुखिया प्रतिनिधि संदीप ठाकुर, विश्वरंजन स्वरूप पाठक, दरोगा सिंह, वशिष्ठ शर्मा, मनबहाल दुबे, रत्नेश पटेल, राजेश मिश्र, कमलेश यादव व अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!