गोपालगंज

गोपालगंज: चोरी के शक में दो नाबालिग युवकों को पकड़ पेड़ में बांधकर रात भर की लोगो ने पिटाई

गोपालगंज में आक्रोशित ग्रामीणों ने चोरी के शक में दो नाबालिग लोगों को पकड़ लिया। वही इन दोनों चोरों को रस्सियों से बांधकर उनकी रातभर पिटाई की गई। पिटाई के बाद सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद थावे पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों नाबालिग लड़कों को थाना में लेकर आ गई है। घटना थावे थाना क्षेत्र के लछवार पंडित टोला गांव की है।

बताया जाता है कि बीती रात दो नाबालिग लड़के लछवार पंडित टोला गांव में संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। ग्रामीणों को इनके ऊपर साइकिल और बाइक की चोरी करने का शौक हुआ। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों लड़कों को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद दोनो आरोपियों को पेड़ में बांध दिया गया। और उसके बाद रात भर लड़को की बेरहमी से पिटाई की गई।

ग्रामीणों का आरोप था कि उनके गांव में हाल के दिनों में कई साईकल और बाइक की चोरी हुई है। चोरी की इस वारदात को इन्ही दोनो लड़को के द्वारा अंजाम दिया गया होगा। हालांकि पिटाई की सूचना आज सुबह थावे पुलिस को दी गई। जिसके बाद थावे पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों लड़कों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त करा लिया है। पुलिस पूछताछ के लिए दोनों लड़कों को थाना लेकर आई है। एक लड़के ने अपना गांव में मच्छरहट्टा बताया है। हालांकि अभी तक दोनों लोगों लड़को का नाम और उनका पता नहीं मालूम चल सका है। थावे पुलिस के मुताबिक दो लड़कों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!