गोपालगंज

गोपालगंज: चाकूबाजी में एक युवक हुआ बुरी तरह जख्मी, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत

गोपालगंज में 22 वर्षीय युवक की चाकू से मार कर जहा हत्या कर दी गई। वही हत्या की वजह बारात में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान विवाद बताया जा रहा है। हालाकि परिजन अब तक कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। जबकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव की है। मृतक उचकागांव थाना क्षेत्र के परसौनी खास गांव निवासी मनोज कुमार सिंह का पुत्र मनीष कुमार सिंह है।

मिली जानकारी के मुताबिक मनीष कुमार कल रात को उचकागांव के मसूदपुर गांव में बरात में शामिल होने के लिए गया था। वहा बरात में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था और आर्केस्ट्रा देखने के दौरान ही युवकों से कुछ विवाद हुआ। इसी विवाद के बाद उसके सीने में चाकू से वार किया गया। जिसे परिजनों के द्वारा देर रात सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां पर ड्यूटी पर चिकित्सकों और कर्मियों के द्वारा समय पर इलाज नहीं शुरू किया गया। जिसको लेकर परिजनों और स्वस्थ कर्मियों में विवाद हुआ। बाद में इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजन गिरफ्तारी के डर से जहां फरार है। वही डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भी सुरक्षा को लेकर ड्यूटी छोड़कर चले गए है। जिसकी वजह से इमरजेंसी वार्ड में इलाज कार्य ठप्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!