गोपालगंज के कुचायकोट में नहर में तैरता दिखा एक अज्ञात महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी
गोपालगंज के कुचायकोट थाने के मठिया गांव के समीप गंडक नहर में अज्ञात महिला का शव मिलते ही सनसनी फैल गई। शव मिलने की सुचना आग की तरह पुरे इलाके में फ़ैल गई। स्थानीय ग्रामीण नहर के पास इक्कठा हो गये। लोग तरह तरह की बातें करने लगे। कई तरह की आशंका जाहिर की जा रही है। ग्रामीणों का कहना था कि महिला की हत्या कर शव को नहर में फेके दिया गया है। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को शव मिलने की सुचना दी। लेकिन पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने पर शव गंडक नहर में तैरते हुए काफी आगे तक निकल गया था। पुलिस नहर में महिला के शव को बरामद करने में जुटी हुई है।