गोपालगंज

गोपालगंज पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, जमकर किया तेजस्वी यादव पर हमला

गोपालगंज साईंस कालेज के परिसर में गोपालगंज विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्यासी सुबाश सिंह के नामांकन के दौरान एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, भाजपा के पूर्व संसद जनक राम, एम् एल सी आदित्य नारायण पाण्डेय, जदयू सांसद अलोक कुमार सुमन सहित कई एनडीए के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सभा को संबोधित करते हुए राजद के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 15 साल पहले का जो शासन इस बिहार ने देखा। उस शासन में कदाचार, दुराचार, अत्याचार, भ्रष्टाचार का था। जिसमे सामान्य व्यक्ति की कोई सुनवाई नहीं होती थी। यह सरकार केवल अपने ही परिवार के लिए ही चलती थी। इस सरकार में लोगो का अपहरण करना और लूटने का एक ही रोजगार था और इस 15 साल में बिहार की अवस्था यह हुयी की इस घाव को मरहम लगाने में 15 साल और लग गए। उन्होंने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार इंजिनियर है। वे जानते है की किस तरह से शिक्षा और शिक्षा निति होनी चाहिए वही दुसरी तरफ नौवी फेल है। नौवी फेल आदमी अगर मुख्यमंत्री बन जायेगा तो क्या खुद शिक्षा देगा या दुसरे को दिलाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने जो बिहार का सपना देखा है। यह केवल उनके लिए नही है। यह सपना बिहार के महिलाओ, मजदूरों और बेरोजगार युवाओ के लिए है। उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत और आत्म निर्भर बिहार के लिए फिर एक बार एनडीए को जितना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!