गोपालगंज

गोपालगंज के कटेया प्रखंड में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की दी गई जानकारियां

गोपालगंज के कटेया प्रखंड के बैरिया पंचायत के बुढ़िया बारी एवं पड़रिया पंचायत के मुसहरी गांव में शनिवार को कृषि मिशन योजना के तहत मृदा स्वास्थ्य कार्ड आधारित प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के गुर बताए गए। वहीं मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त करने वाले किसानों के खेतों में प्रत्यक्षण कराया गया। साथ ही किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं मिट्टी की गुणवत्ता की जानकारी दी गई।

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक धर्मपाल ओझा ने किसानों को बताया कि इस कार्ड से मिट्टी की उर्वरता के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि मिट्टी में पोषक तत्व की जानकारी प्राप्त कर किसान मिट्टी के उर्वरता के अनुसार फसल का चयन कर अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं। वही प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजकुमार ने किसानों को वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दी।साथ ही कहा कि वैज्ञानिक खेती करने से किसानों के उपज के साथ साथ आय भी बढ़ेगी। विभाग से आए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक अखिलेश कुमार गुप्ता, कृषि समन्वयक आशुतोष कुमार सिंह, आनंद कुमार राय, समर विजय राय, कृषि सलाहकार मणीन्द्र पांडेय, राधाकृष्ण चौबे, अश्वनी कुमार मिश्र, विजयकांत मिश्र, उमेश कुशवाहा, चंदेश्वर यादव, वृजपाल यादव,नागेंद्र प्रसाद शर्मा, सत्यप्रकाश गोंड़ व काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!