गोपालगंज में जहरीली शराब पिने से 20 वर्षीय युवक की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में हुआ भर्ती
गोपालगंज में जहरीली शराब पिने से जहा 20 वर्षीय युवक की हालत गंभीर हो गयी। वही गंभीर रूप से बीमार युवक को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। मामला मीरगंज थानाक्षेत्र के बदरजीमी बाजार का है। पीड़ित युवक कई घंटे से बेहोश पड़ा हुआ है। चिकित्सक के मुताबिक जहरीली शराब मिथाईल अल्कोहल के पिने से युवक की हालत गंभीर हुई है। पीड़ित युवक का नाम राजेन्द्र सहनी है। वह मीरगंज के बदरजीमी बाजार का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार को युवक अपने घर पंहुचा। जहा उसकी अचानक तबियत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते वह बेहोश हो गया। जिसे आननफानन में बदरजीमी बाजार के ही निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहा से उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया गया। यहाँ इमरजेंसी वार्ड में युवक को भर्ती कराकर उसका इलाज कराया जा रहा है। वह कई घंटे से बेहोश पड़ा हुआ है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पीड़ित युवक की माँ जोधा सहनी के मुताबिक शराब पिने के बाद उसकी तबियत ख़राब हुई है। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वही सदर अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आर के गुप्ता के मुताबिक युवक का नाम राजेन्द्र सहनी है। उसने शराब पी रखी है। वह कोमा में है। उसने मिथाइल अल्कोहल पी रखी है। उसको होश आने के बाद ही पता चल पायेगा की उसकी हालत अब कैसी है।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक यूपी निर्मित देशी शराब का सेवन किया है। जिसकी वजह से उसकी हालत गंभीर हुई है।
बता दे की बिहार में शराब बंदी है। बावजूद इसके गोपालगंज में धडल्ले से शराब की बिक्री हो रही है। वही पुलिस इस मामले में मूकदर्शक बनी हुई है। तभी यहाँ मीरगंज थानाक्षेत्र में जहरीली शराब पीकर बीमार पड़ने का यह मामला सामने आया है। हालाकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
बता दे की गोपालगंज नगर थाना के खजूरबानी में जहरीली शराब से 15 अगस्त 2016 में 19 लोगो की मौत हुई थी। बावजूद इसके गोपालगंज पुलिस शराब कारोबार से जुड़े धंधेबाजो पर अंकुश लगाने में बिफल साबित हुई है।