गोपालगंज के जादोपुर में परिवारिक कलह में युवक ने खुद अपने शरीर पर टांगी से किया वार, मौत
गोपालगंज के जादोपुर थाने के हरिहरपुर गांव में सोमवार को एक युवक ने टांगी से खुद के सिर पर वार कर खुदकुशी कर ली। मृतक पुण्यदेव सिंह का पुत्र राजकुमार सिंह था। घटना की सूचना मिलने के बाद जादोपुर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।
बताया गया है कि सुबह परिवारिक में कलह से तंग आकर राज कुमार सिंह ने खुद पर टांगी से प्रहार करने लगा। उसने बचाने गए अपने पिता पर भी हमला बोल दिया। बेटे के हाथ में टांगी देखकर उसके पिता जान बचाकर भाग गए। इस बीच उसने खुद टांगी से सिर पर वार कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह शराब में नशे में धुत था। परिजनों का कहना था कि उसकी पत्नी करीब 15 वर्षों से अलग रहती थी। इस कारण वह अक्सर तनाव में रहता था।
वहीं मामले में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है। प्रथमदृष्टया में मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम के बाद ही मामला का पर्दाफाश होगा।