गोपालगंज

गोपालगंज: चनावे मंडल कारा से सदर अस्पताल इलाज कराने आए कैदी पुलिस को चकमा देकर फ़रार

गोपालगंज: चनावे जेल से एक कैदी को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की सुबह कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

सिवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी लालबहादुर साह के पुत्र रोहित कुमार कुछ दिन पूर्व पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। उसे चनावे जेल भेज दिया। इसी बीच इसकी तबीयत बिगड़ने पर इसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की सुबह शौच जाने के बहाने कैदी वहां तैनात पुलिस कर्मी को चकमा देकर फरार हो गया। नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार कैदी रोहित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!