गोपालगंज

गोपालगंज: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, हत्या करने के बाद शव को दाहा नदी में ले जाकर फेका

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में दहेज के लिए एक महिला की लाठी डंडा से पीटकर हत्या करने के बाद शव को इटवा पुल पर ले जाकर दाहा नदी में फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर इटवा पुल पर पहुंची पुलिस ने नदी से महिला का शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस वारदात को लेकर मृतका के भाई ने अपनी बहन के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

बताया जाता है कि नगर थाना के सुकुलवा कला गांव निवासी हरिहर साह की पुत्री रमिता देवी की शादी साल 2014 में नारायणपुर गांव निवासी स्वामीनाथ साह के पुत्र पप्पू साह से हुई थी। इनका तीन साल का एक पुत्र भी है। पुत्र के जन्म लेने के कुछ समय बाद ससुराल वाले रमिता देवी से दहेज के रूप में बाइक की मांग करने लगे। इसके लिए इन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। 8 जून को रमिता देवी की छोटी बहन की शादी थी। इनके भाई श्रीराम साह इन्हें ले जाने के लिए इनके घर आए थे। लेकिन ससुराल वालों ने इन्हें मायके नहीं जाने दिया। इसी बीच दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गुरुवार की रात रमिता देवी की लाठी डंडा से पीटकर हत्या करने के बाद शव को इटवा पुल पर ले जाकर दाहा नदी में फेंक दिया गया।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल वालों ने श्रीराम साह को फोन कर बताया कि उनकी बहन कहीं चली गई हैं। इस सूचना के बाद अपनी बहन के ससुराल पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रीराम साह को अपनी बहन की हत्या कर शव को दाहा नदी में फेंक देने की जानकारी मिली। इनकी सूचना पर इटवा पुल पहुंची पुलिस ने महिला के शव को नदी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस वारदात को लेकर श्रीराम साह ने अपनी बहन के पति पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

One thought on “गोपालगंज: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, हत्या करने के बाद शव को दाहा नदी में ले जाकर फेका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!