गोपालगंज

गोपालगंज: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक पलंग से नीचे गिरा, पलंग के निचे रखे पहसुल से कटा गला

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के गवन्दरी गांव में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब घर मे सो रहा एक 21 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त युवक पलंग से नीचे गिर गया और पलंग के निचे रखे पहसुल से उसका गला कट गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में कराया गया जहाँ युवक का इलाज चल रहा है।

बताया जाता है की थावे थाना क्षेत्र के गवन्दरी गांव निवासी कृपाल साह 21 वर्षीय ब्रिज किशोर अपने घर मे सो रहा था। तभी अचानक वह पलंग से निचे गिर गया। पलंग के बगल में पहले से ही एक पहसुल रखा हुआ था तभी। ब्रिज किशोर सीधा पहसुल पर जा गिरा जिससे उसका गला कट गया। परिजनों ने जब ब्रिज किशोर का हालात देखा तो उनके तो होश ही उड़ गए. अपने आप को संभालते हुए परिजनों ने घायल ब्रिज किशोर को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों द्वारा ब्रिज किशोर का इलाज किया गया। फिलहाल घायल ब्रिज किशोर खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

ब्रिज किशोर के पिता कृपाल शाह ने बताया कि ब्रिज किशोर मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसके कारण वो पलंग से नीचे गिर गया। वहां पहले से रखे पहसुल से उसका गला कट गया। उसके बाद उसे तुरंत सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं सदर अस्पताल में तैनात डॉ अमर कुमार ने बताया कि लड़के का गला कट गया है। उसमें स्टिच लगा दिया गया है। अभी लड़के की हालात खतरे से बहार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!