गोपालगंज

गोपालगंज में मौसम का बदल मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत

गोपालगंज में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। यहाँ लगातार हो रही बारिश ने जहा लोगो की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं ओलावृष्टि से फसलो को भी भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। जबकि जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो मजदूरो की दर्दनाक मौत हो गयी है।

बताया जाता है की दोनों मजदुर थावे थानाक्षेत्र के चौराव गांव स्थित एक चिमनी भट्ठा पर काम करते थे। यहाँ आज मंगलवार को सुबह जैसे ही मौसम का मिजाज बदला। अचानक तेज हवा के साथ बिजली भी चमकने लगी। इस दौरान आकाशीय बिजली के गिरने से दो मजदूरो की मौके पर ही मौत हो गयी।

इसके अलावा जिले के कई प्रखंडो में रह रहकर बारिश हो रही है। बारिश के साथ ही यहाँ ओलावृष्टि भी हो रही है। बर्फ़बारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। जबकि मौसम के अचानक बदलाव से ठंढ भी बढ़ गयी है।

जानकारों के मुताबिक ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान तिलहन की फसले जैसे सरसों और अन्य फसलो को हुआ है और गेहू को फसल को बारिश से फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। जबकि इस भारी बारिश से चिमनी भट्ठा उद्योग को भारी नुकसान हुआ है।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!