गोपालगंज

गोपालगंज के डुमरिया घाट पर शवदाह गृह समेत अन्य कई कार्य का पहला फेज का हुआ शुभारम्भ

गोपालगंज के डुमरिया घाट पर जहा नारायणी नदी के किनारे रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए आज गुरुवार को भूमि पूजन का कार्य संपन्न हो गया। यहाँ डुमरिया घाट पर कर करीब 87 करोड़ की लागत से दो अत्याधुनिक घाट, दो शवदाह गृह और अन्य कार्य का पहला फेज आज से शुभारम्भ हो गया। इस कार्य का शुभारम्भ बैकुंठपुर के भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने किया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक मिथिलेश तिवारी ने बताया कि पीएम मोदी और तत्कालीन जलपोत व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यहाँ डुमरिया में 87 करोड़ की लागत से रिवर फ्रंट बनाने की मंजूरी दी थी। इसी मंजूरी के बाद पहले फेज का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए यहाँ भूमि पूजन का कार्य किया गया। अब पहले फेज में यहाँ करीब साढ़े आठ करोड़ की लागत से दो विशाल घाट का निर्माण किया जायेगा। जहा हर अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध होगा।  पूरा निर्माण कार्य केंद्र सरकार के द्वारा कराया जा रहा है। जहा हाई मास्ट लाइट से लेकर आकर्षक और खुबसूरत चंगिंग रूम, नहाने के लिए घाट इसके साथ यहाँ आरती की भी वयवस्था की जाएगी। पार्क का निर्माण, बच्चो के लिए पार्क, ठहरने के लिए कमरे सब कुछ का निर्माण किया जायेगा। मिथिलेश तिवारी ने कहा की भगवन राम जब वनवास से अयोध्या वापस लौट रहे थे तब उन्होंने यही स्नान किया था। इसलिए यह आस्था का भी प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!