गोपालगंज

गोपालगंज जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-बूथ व जिला स्तर पर पार्टी होगी मजबूत

गोपालगंज: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी जदयू ने शुरू कर दी है। आज जदयू के महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुबेल रविदास पहुंचे। जिला कार्यालय पर जदयू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर देनी है। जदयू दिसम्बर माह में विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन करेगा, जिसमे जदयू के बूथ अध्यक्ष और बूथ सचिव शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि जदयू गोपालगंज में मजबूती है। अब महादलित प्रकोष्ठ को बूथ से जिला स्तर पर मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक मकान को बनाने के लिए मजबूत पीलर की जरूरत होती है। ठीक उसी तरह किसी भी संगठन को मजबूत रखने के लिए कार्यकर्ता का सक्रिय होना जरूरी है।

उन्होंने जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल की सराहना करते हुए कहा कि जदयू कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। जदयू के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है।

मौके पर महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नबिस नवेंदु, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राम, दीपक कुमार रजक, जॉर्ज मांझी, कुमार प्रशांत, मुकेश राम, सुरेश राम, विनोद राम, सतेंद्र दुबे, म. शौफूदीन, म. तौहिद आदि मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!