गोपालगंज

गोपालगंज: मौलाना अबुल कलाम के जयंती पर विद्यालय के परिसर में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैम्प

गोपालगंज: मौलाना अबुल कलाम के जयंती के अवसर पर सोमवार को श्री गोविन्द संस्कृत मध्य विद्यालय के परिसर में नि:शुल्क हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के हेल्थ की जांच की गई। कैम्प में कई लोगों में जांच के बाद हाई ब्लड प्रेसर, मधुमेह आदि बीमारियां पाई गई। वहीं कई लोगों में आंख संबंधित बीमारी की पहचान की गई। मेगा हेल्थ कैम्प में पांच सौ लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें 150 लोगों में छोटी-मोटी बीमारियां पाई गई। जबकि 46 लोगों में गंभीर बीमारियों के लक्षण पाए गए। इसमें लोगों के खून व पेशाब की भी जांच की गई। साथ ही नि:शुल्क रूप में दवा प्रदान की गई।

कैम्प का उदघाटन पंडित योगेन्द्र तिवारी ने फीता काट कर किया। कैम्प का आयोजन कौस्तुभ फाउन्डेशन के द्धारा किया गया। इस हेल्थ कैम्प में डॉ डी कुमारी व डॉ राहुल सिंह ने लोगों की चेकअप की। साथ ही उचित परामर्श भी दिया।

मौके पर कमलेश कुमार,रिंकू कुमारी,सोनू कुमार सिंह,अश्वनी तिवारी,धीरज तिवारी,मंटू तिवारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!