गोपालगंज

गोपालगंज: ग्रीन कैम्पस बनाने में जुटे कर्मी, सभी पंचायत व प्रखण्ड के कर्मी लगा रहे एक एक पौधा

गोपालगंज के कुचायकोट प्रखण्ड परिसर अब हरा भरा दिखने लगेगा। इसके लिए प्रखण्ड, अंचल और पंचायतों के सभी कर्मी 2 अक्टूबर यानि गांधी जयंती के दिन से पौधा लगाना शुरू कर दिए है। गांधी जयंती से शुरू हुआ पौधारोपण में अबतक दजनों फलदार और छायादार पौधा प्रखण्ड कैम्पस में लगाए जा चुके है। इसी संकल्प के साथ बुधवार को प्रखण्ड पहुंचे क्षमता वर्द्धन एवं सूचना शिक्षा संवाद के जिला सलाहकार राजीव रंजन कुमार ने भी इस अभियान का हिस्सा बने। इन्होंने प्रखण्ड मुख्यालय जांच के क्रम में पहुंचने पर पाया कि प्रखण्ड कैम्पस को ग्रीन कैम्पस बनाने के लिए एक एक पौधा कर्मी लगा रहे है। बस क्या था इन्होंने भी इस अभियान में शामिल होकर पौधा लगाया।

पौधारोपण में शामिल लोहिया स्वच्छ बिहार के प्रखण्ड समन्वयक बबीता कुमारी, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे डॉ सत्य प्रकाश, आवास पर्वेक्षक अमिताभ कुमार, कमलेश कुमार शर्मा, मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार, विजय कुमार, रमेश कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार मांझी, आफताब आलम, इंद्रलोक कुमार आदि ने एक एक पौधा लगाया।

जिला सलाहकार राजीव रंजन कुमार ने कहा कि पौधा लगाना सबसे बड़ा कार्य होता है। आज इसकी समाज में कमी आई है। इसको पूरा करना होगा। बदलते मौसम को हम सामान्य तभी कर सकेंगे जब हम पौधा लगाएंगे। ऐसी पहल सबको करनी चाहिए।

इधर पौधा के क्षेत्र में कार्य कर रहे डॉ सत्य प्रकाश ने कहा कि जबतक हम प्रकृति से नाता नहीं जोड़ेंगे तबतक प्रकृति हमें नुकसान पहुंचाएगी ही। सबको संकल्प के साथ एक एक पौधा लगाना चाहिए।

इस संबंध में बीडीओ दीप चंद्र जोशी से जानकारी लेने पर बताया कि गांधी जयंती के दिन से प्रखण्ड परिसर को कर्मियों ने ग्रीन कैम्पस बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प के साथ जो भी प्रखण्ड मुख्यालय आ रहे है उनसे पौधा लगाने की परंपरा शुरू की गई है। प्रखण्ड को ग्रीन कैम्पस बनाने और लोगों को पौधा लगाने के प्रति प्रेरित करने के लिए डॉ सत्य प्रकाश को अधिकृत किया गया है। इनके नेतृत्व में निकट भविष्य में यह कैम्पस ग्रीन होगा। इसी दिशा में कर्मी कार्य कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!