गोपालगंज

गोपालगंज में ऑटो और बोलेरो की भीषण टक्कर, दो ऑटो सवार यात्रिओ की मौके पर हुई मौत

ANCHOR : गोपालगंज में ऑटो और बोलेरो की भीषण टक्कर में दो ऑटो सवार यात्रिओ की मौत हो गयी। वही इस हादसे में अन्य आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें भोरे रेफर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भोरे के लखराव बगीचा के समीप की है। मृतकों में भोरे प्रखंड में कार्यरत विकास मित्र उषा देवी और एक अन्य फल व्यवसायी अम्बिका सिंह शामिल है।

बताया जाता है कि 40 वर्षीय उषा देवी भोरे प्रखंड में विकास मित्र के पद पर कार्यरत है। वे आज राधागंज से ऑटो से भोरे में ड्यूटी करने जा रही थी। इसी दौरान बोलेरो और ऑटो में भिडंत हो गया। जिसमे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि इसी ऑटो में बैठे 55 वर्षीय अम्बिका राम अपना फल का दुकान खोलने के लिए मजिरवा कला जा रहे थे। जो हादसे का शिकार हो गए। इस भीषण हादसे में अन्य 06 लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें भोरे रेफर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वह स्थानीय प्रशासन ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!