गोपालगंज

गोपालगंज: संगठन पर्व 2019 के तहत भाजपा के द्वारा चलाया जा रहा है सदस्यता अभियान

संगठन पर्व 2019 के तहत भाजपा के द्वारा जहा देश भर में जहा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। वही इस कड़ी में गोपालगंज में भी रोजाना सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्यों को भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है। भाजपा के स्थानीय एमएलसी आदित्य नारायण पाण्डेय के द्वारा उनके आवास पर सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओ के साथ अहम् बैठक की गयी। इसके साथ नए सदस्य बनाने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गयी।

बीजेपी एमएलसी आदित्य नारायण पाण्डेय ने कहा कि देश में पहली बार 65 सालो के बाद एक मजबूत नेतृत्व में सरकार बनी है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर लोगो में उत्साह है। नरेन्द्र मोदी ने मुस्लिम परिवार के साथ जो तीन तलाक के मुद्दे को लेकर कमिटमेंट किया था। वह पूरा करने का काम किया है। इसके साथ ही पीएम ने देश और समाज को एक मैसेज दे दिया है की केंद्र सरकार सबके उत्थान के लिए काम कर रही है।

इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई वरीय पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!